मुख्य समाचार

गयाजी में इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए महाशक्ति ग्रुप से एमओयू

बिहार सरकार ने गयाजी जिले में बड़े स्टील प्रोजेक्ट के लिए महाशक्ति ग्रुप के साथ एमओयू किया है। प्रोजेक्ट 6 हजार करोड़ रुपये का है। गयाजी स्थित इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता 1 से 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) होगी। 

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। महाशक्ति ग्रुप से अनमोल लोढ़ा, विष्णु नाथ और उद्योग विभाग से सचिव कुंदन कुमार, निदेशक मुकुल गुप्ता मौजूद रहे। 

एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को अनुकूल माहौल  देने के लिए लगातार काम कर रही है। निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी नीति और प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है। इससे राज्य में बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं। 

सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित समय सीमा में गयाजी स्टील प्लांट से उत्पादन शुरू होगा। इससे स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सहायक एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।


संबंधित खबरें