बिहार सरकार और 10 कंपनियों के बीच 51,626 करोड़ रुपये निवेश के लिए एमओयू हुआ। सर्वाधिक निवेश स्टील सेक्टर में है। आज हुए एमओयू में 6 स्टील कंपनियां 28,626 करोड़ का निवेश करेंगी।
स्टील सेक्टर के बाद दूसरा बड़ा निवेश रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में होगा। इस क्षेत्र की ग्लोबल रिन्यूएबल एडवांस क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 22,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। टेक्सटाइल सेक्टर की 2 कंपनियां 300 करोड़ और भारत साइंस एंड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड 200 करोड़ निवेश करेंगी।
लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहे।

इन कंपनियों ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर :
-- श्याम स्टील (निवेश राशि 5000 करोड़ )
-- शाकंभरी इस्पात ( 5000 करोड़ )
-- नक्षित आयरन ( 6836 करोड़ )
-- श्री लंगता बाबा स्टील (निवेश राशि 5500 करोड़)
-- अंकुर स्टील ( 6000 करोड़)
-- समृद्धि स्टील ( 290 करोड़)
-- ग्लोबल रिन्यूएबल एडवांस क्लीन एनर्जी (22500 करोड़)
-- क्रिएटिव ग्रुप (टेक्सटाइल सेक्टर में 250 करोड़ का निवेश)
-- अनुभव एपरेल्स प्राइवेट लिमिटेड (50 करोड़)
-- भारत साइंस एंड इनोवेशन (200 करोड़)