मुख्य समाचार

लखीसराय : अशोकधाम में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत 

लखीसराय जिले के अशोकधाम हॉल्ट के समीप बिजली का तार गिरने की अफवाह ने 7 श्रद्धालुओं की जान ले ली। सभी मृतक महिलाएं हैं। घायल 15 श्रद्धालु सदर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। घटना सुबह करीब 6ः40 बजे की है। 

सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोकधाम में काफी भीड़ थी। महादेव पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई। हॉल्ट के समीप बिजली का एक खंभा गिरने के बाद अफवाह फैली कि श्रद्धालुओं पर बिजली का तार गिर गया है। अफवाह के बाद भगदड़ से 7 लोगों की जान चली गई। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी मृतक के निकटतम आश्रितों को 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवदेना और प्रतिबद्धता के साथ शोकसंतप्त परिवार के साथ है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।           
 


संबंधित खबरें