राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें डीआईजी रैंक के 6 और एसपी रैंक के 12 अधिकारी हैं।
सारण, सिवान, रोहतास, नालंदा और भोजपुर जिलों के एसपी बदले गए हैं। रोहतास के एसपी रौशन कुमार सारण के एसएसपी, नालंदा के एसपी भारत सोनी सिवान के एसपी और भोजपुर के एसपी मिस्टर राज रोहतास के नए एसपी बनाए गए हैं।
एटीएस में तैनात ह्रदय कांत को नालंदा एसपी, मुख्यालय में पदस्थापित अवधेश दीक्षित को एसपी भोजपुर की जिम्मेवारी मिली है। सारण के एसएसपी विनीत कुमार को एटीएस और सिवान के एसपी पूरण झा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।