मुख्य समाचार

रक्षा बंधन पर सीएम सम्राट ने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा बंधन पर राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने नागलिंगम पौधे का रोपण भी किया।

रक्षा बंधन पर राज्य स्तरीय वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और इन्हें बचाना जरूरी है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

राजधानी वाटिका में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद, विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविंदर सिंह भी मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें