मुख्य समाचार

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर, तेज कटाव से बढ़ी परेशानी  

बिहार की सभी नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जल का प्रवाह तेज होने के कारण मिट्टी के कटाव से लोगों में दहशत है। भागलपुर जिला के राघोपुर क्षेत्र में गंगा में भीषण कटाव जारी है। कई मकान और मंदिर गंगा में समा गए। तेज कटाव राहत कार्यों में बाधक बन रही है।     

पटना जिला में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजधानी के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.65 मीटर अधिक है। 

डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुसार भागलपुर जिला में कई जगहों पर कटाव से दबाव क्षेत्र बन गया है। कटाव रोकने का प्रयास जारी है, लेकिन गंगा की धारा में अप्रत्याशित बदलाव से स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

भागलपुर के खरीक प्रखंड स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में फ्लड फाइटिंग कार्यों की लगातार समीक्षा हो रही है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर मौजूद हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि पटना जिला में गंगा, पुनपुन और जहानाबाद जिले में दरधा नदियों के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। वर्तमान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 


संबंधित खबरें