मुख्य समाचार

नंग्जी दोरजी बने महाबोधि मंदिर के सचिव

पटना/31.07.17 । बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया है। सिक्किम के नंग्जी दोरजी समिति के सदस्य सचिव बनाए गए हैं। गया के डीएम समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा। समिति में सात सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

बौद्ध सदस्य के रूप में महाश्वेता महारथी,टी ओकोनगी,डाॅ धम्मधिरो व हिन्दू सदस्य के रूप में कृष्ण मांझी, डाॅ अरविंद कुमार सिंह, महंथ रमेश गिरी और पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा समिति में हैं।  
 


संबंधित खबरें