पटना । हज पर जाने वाले आजमीन को उनके विमान की जानकारी एसएमएस से दी जा रही है। आजमीन उपनी उड़ान की जानकारी हज कमिटी आॅफ इंडिया की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन मो. इलियास ने बताया कि 27 जुलाई से 22 अगस्त तक हज के लिए उड़ान जारी रहेगी।