मुख्य समाचार

होटल नेस इन का उपरि हिस्सा टूटेगा 

पटना । पटना हाईकोर्ट ने होटल नेस इन के सातवां और आठवां तल्ला तोड़ने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। होटल किदवईपुरी मुख्य मार्ग पर स्थित है। कोर्ट ने तिरुपति होम्स प्राइवेट लि. की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद अपने पूर्व के आदेश में कोई खामी नहीं करार देते हुए इसे खारिज कर दिया। जस्टिस डाॅ रविरंजन और जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई की। 
हार्ट हाॅस्पीटल पर भी कार्रवाई: कंकड़बाग स्थित हार्ट हाॅस्पीटल का छठा फ्लोर टूटेगा। नगर आयुक्त कोर्ट ने निगरानीवाद की सुनवाई करते हुए भवन के अवैध हिस्से को तोड़ने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया कि हाॅस्पीटल का नक्शा पांच फ्लोर के लिए था, लेकिन निर्माण छठे तल्ले का हुआ। अस्पताल प्रबंधन को तोड़ने की कार्रवाई 30 दिनों में पूरी करनी है।
 


संबंधित खबरें