मुख्य समाचार

स्पाइस जेट की पटना से प्रमुख शहरों के लिए उड़ान 

पटना/02.08.17 । स्पाइसजेट ने पटना से प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू की है। विमान सेवा पटना से कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई व सूरत शहरों के लिए है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

शुरुआती किराया पटना से कोलकाता 1449 रुपये, दिल्ली 2349 रुपये, मुंबई 3699 रुपये, बेंगलुरु 3999 रुपये, हैदराबाद 3749 रुपये, चेन्नई 4449 रुपये व सूरत 4983 रुपये है। इसी तरह किराया कोलकाता से पटना 1698 रुपये, दिल्ली से पटना 2449 रुपये, मुंबई से पटना 3699 रुपये, बेंगलुरु से पटना 3699, रुपये, हैदराबाद से पटना 4099रुपये, चेन्नई से पटना 4498 रुपये व सूरत से पटना 4939 रुपये है। 


संबंधित खबरें