मुख्य समाचार

पटना में NCLT बेंच शुरू होने की उम्मीद 

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT) के पटना बेंच शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने पटना में जगह ली है। हर माह किराये का भुगतान भी हो रहा है।

मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि जब तक फुल बेंच शुरू नहीं होता है तब तक एक सर्किट बेंच काम करेगा। इससे राज्य के उद्यमी, कंपनी सेक्रेटरी और प्रोफेशनल को NCLT विवादों के लिए कोलकाता जाना नहीं पड़ेगा। 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि NCLT का एक बेंच पटना में स्थापित हो। इसके लिए लंबे समय से हमारी कोशिश जारी है। अभी बिहार के उद्यमियों को कंपनी एक्ट के मामलों के लिए कोलकाता जाना पड़ता है। इससे आर्थिक नुकसान के साथ समय बर्बाद होता है।

अध्यक्ष ने बताया कि मैंने और सदस्य सुमित कुमार ने कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बालामुरुगन डी और अनीता शाह से दिल्ली में मुलाकात की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पटना में जब-तक फुल बेंच शुरू नही होता है तब-तक एक सर्किट बेंच काम करेगा। 


संबंधित खबरें