मुख्य समाचार

IMC गया के निर्माण कार्यों का उद्योग सचिव ने लिया जायजा

गया जिले के डोभी में बन रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) का उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी से कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। सचिव ने निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

सचिव कुंदन कुमार ने आईएमसी गया के दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने आईएमसी परिसर के समीप उपलब्ध जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वेक्षण कराने पर जोर दिया। 

उद्योग सचिव ने कहा कि आईएमसी गया बिहार में आधुनिक औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। परियोजना के विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसके विस्तार की संभावनाओं पर भी समानांतर रूप से काम करना जरूरी है।
 


संबंधित खबरें