इंडिगो एयरलाइंस की गयाजी से बैंकॉक के लिए नॉन स्टॉप विमान सेवा शीघ्र शुरू होगी। थाइलैंड से बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी बोधगया आते हैं।
बोधगया के महत्व को देखते हुए बिहार सरकार ने सीधी विमान सेवा के लिए टेंडर जारी किया था। सिर्फ इंटरग्लोब एविएसन लिमिटेड ने (इंडिगो एयरलाइंस) ने आवेदन किया। इस आधार पर इंडिगो एयरलाइंस का चयन हुआ।
सिविल विमानन विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट से भी मंजूरी मिल गई है। साथ ही Viability Gap Funding (VGF) के तहत एक साल के लिए 10 करोड़ 40 लाख राशि स्वीकृत की गई है।