मुंबई/02.08.17 । रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने शेयर धारकों को हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर देगी। साथ ही प्रति शेयर 13 रुपये का डिविडेंड भी देगी। कंपनी के एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसकी घोषणा की। इससे पहले कंपनी ने 2009 में बोनस दिया था। मुकेश ने बताया कि 40 साल में कंपनी का मुनाफा 3 करोड. से बढ़कर 30000 करोड़ जबकि मार्केट कैप 10 करोड़ से पांच लाख करोड़ हो गया है।