पटना। भागलपुर जिला के पीरपैंती और लखीसराय के कजरा में सोलर प्लांट लगेंगे। इनकी उत्पादन क्षमता 200-200 मेगावाट की होगी। पहले दोनों स्थानों पर थर्मल प्लांट लगाने की योजना थी। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए। कोयला व अन्य समस्याओं को देखते हुए सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया।