पटना। उद्यमियों ने पटना और भागलपुर में रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री लगाने की इच्छा जतायी है। इस संबंध में सरकार के पास कई प्रस्ताव आए हैं। सीएम ने उद्यमियों को हर तरह के सहयोग देने का निर्देश दिया है। बिहार में श्रम अन्य राज्यों की अपेक्षा सस्ता होना इसकी वजह बताया जा रहा है। नई औद्योगिक नीति 2016 के तहत अब तक 493 प्रस्ताव विभाग के पास आए हैं, जिनमें 422 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया है। इनसे करीब 3900 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।