पटना। बिहार में इलेक्ट्रल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) नेट लांच किया गया। इससे मतदाता सूची में गड़बड़ी रुकेगी। इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब कोई व्यक्ति दो निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं रह सकता है। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेकानंद झा ने बताया कि ईआरओ नेट से मतदाता सूची में नाम पंजीकरण, संशोधन, स्थानांतरण या विलोपन के लिए ऑनलाइन नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह अखिल भारतीय प्लेटफार्म है। इससे त्रुटिरहित निर्वाचक सूची बनाने में मदद मिलेगी। बिहार में वर्तमान में 69306944 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 36776297 और महिला मतदाता 32528278 हैं।