मुख्य समाचार

डाकघर व पेट्रोल पंप पर भी मिलेंगे एलईडी बल्ब व पंखे 

पटना। डाकघर व पेट्रोल पंप पर एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखे भी मिलेंगे। इसके लिए डाक विभाग, बिहार सर्किल व आईओसी का ईईएसएल के साथ करार हुआ है। 
 सूबे के डाकघरों में एक सितंबर से एलईडी बल्ब मिलेगा। पटना जीपीओ से इसकी शुरुआत होगी। इस सुविधा के लिए ईईएसएल और डाक विभाग, बिहार के बीच करार हुआ है। बल्ब के साथ ट्यूबलाइट व पंखे भी मिलेंगे। एलईडी बल्ब 9 वाट 70 रुपए में, ट्यूबलाइट 20 वाट 220 रुपए और पंखा 50 वाट 1200 रुपए में मिलेगा। पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि शीघ्र ही डाकघरों से एसी की भी बिक्री होगी। मौके पर सीपीएमजी, बिहार एमई हक, ईईएसएल के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश यादव समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। 
पटना के पेट्रोल पंपों पर भी सितंबर से एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखे की बिक्री शुरू होगी। जानकारी आईओसी के कार्यकारी निदेशक सुबोध डाकवाले ने दी। उन्होंने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों के राजस्व को बढ़ाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही फार्मास्यूटिकल्स व किराना सामान की भी बिक्री की इजाजत दी जाएगी।


 


संबंधित खबरें