पटना । बिस्कोमान चावल, चायपत्ती, दाल व मसाला का भी कारोबार शुरू करेगा। इसके पहले सरसों तेल व खाद बेचे जा रहे थे। अगले एक वर्ष में नये उत्पाद बाजार में आ जाएंगे। बिस्कोमान ने 295 रुपये में खाद बेचकर किसानों में पैठ बनायी है। राज्य में खाद के कारोबार का 30 प्रतिशत बिस्कोमान के माध्यम से होगा। जानकारी बिस्कोमान (बिहार-झारखंड) के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने वार्षिक आम सभा में दी।