पटना। राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (एसआईपीबी) ने 465 प्रस्तावों को स्टेज वन क्लीयरेंस के तहत मंजूरी दी है। इससे 4618 करोड़ का पूंजी निवेश राज्य में होगा। एसआईपीबी को 543 प्रस्ताव ऑनलाइन मिले थे। स्टेज वन में दो प्रस्ताव सौर ऊर्जा से हैं। बौंसी (बांका) में 27.64 करोड़ की लागत से उदिप्ता एनर्जी सोलर प्लांट जबकि शेरघाटी (गया) में 81.23 करोड़ की लागत से सनमार्क एनर्जी प्लांट लगाएगी। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र के पांच और प्रस्ताव हैं। इस क्षेत्र के सभी प्रस्ताव 381.55 करोड़ के हैं। सर्वाधिक 222 निवेश प्रस्ताव खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से हैं। इनमें 1154.12 करोड़ रुपये का निवेश होना है।