पटना। फ्रेजर रोड तनिष्क एवं जगदेव पथ तनिष्क शोरूम में फेस्टिवल आॅफर चल रहा है। सोने एवं हीरे के आभूषणों की खरीद पर छूट दी जा रही है। आॅफर 23 से 29 सितंबर तक है। शोरूम के प्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक छूट है। नये कलेक्शन में ज्वैलर्स आॅफ राॅयल्टी, कुंदन कलेक्शन व ओपन पोलकी हैं। इनकी शुरुआती रेंज मात्र 20 हजार रुपये है।
डायमंड ज्वैलरी पर फ्लैट 30 फीसदी तक छूट है। अधिक खरीददारी पर अधिक छूट मिलेगी। उमेश ने कहा कि डायमंड में भी नये कलेक्शन पेश किए गए हैं। सोने की तरह डायमंड में भी ज्वैलर्स आॅफ राॅयल्टी, कुंदन कलेक्शन व ओपन पोलकी को पेश किया गया है। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए गोल्डन हार्वेस्ट स्कीम भी चल रही है। ग्राहक सोने के आभूषणों की शुद्धता यहां कैरेटोमीटर से बिना शुल्क दिए जंाच सकते हैं।