पटना। राज्य सरकार ने भारत रत्न के लिए पंडित राज कुमार शुक्ल की अनुशंसा की है। राज कुमार शुक्ल के अथक प्रयास पर ही बापू चंपारण आए थे। जानकारी विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने समारोह के दौरान दी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष पर सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए अभियान शुरू किए जाने पर राज्य सरकार को बधाई दी।