पटना। राज्य सरकार ने 2017-22 के लिए तीसरे कृषि रोडमैप को मंजूरी दे दी। इस दौरान एक लाख 54 हजार 635 करोड़ की राशि खर्च होगी। कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। कृषि रोडमैप का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना भी है। रोडमैप में कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन, ग्रामीण कार्य, जल संसाधन, सहकारिता, गन्ना उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पर्यावरण एवं वन समेत बारह विभागों की योजनाओं को समेकित किया जाएगा।