मुख्य समाचार

एनएचडीसी बुनकरों को देगा कच्चा माल 

पटना। सूबे के बुनकरों को कच्चा माल अब राष्ट्रीय हस्तकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) उपलब्ध कराएगा। इस सबंध में उद्योग विभाग एवं राष्ट्रीय हस्तकरघा विकास निगम के बीच करार हुआ। एमओयू पर हैंडलूम एंड सेरिकल्चर निदेशक साकेत कुमार एवं निगम के अपर प्रबंधक घनश्याम सिंह ने हस्ताक्षर किए।
उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जिसे राष्ट्रीय हस्तकरघा विकास निगम ने कच्चा माल उपलब्ध कराने पर सहमति दी है। इसके लिए एक करोड़ की राशि एनएचडीसी को दी गई है। बुनकर एप के जरिए कच्चा माल मंगा सकेंगे। 
प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार राज्य हस्तकरघा निगम को दो करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गयी है। एनएचडीसी बुनकरों को सूती, रेशमी धागा के साथ ऊन भी उपलब्ध कराएगा। मौके पर बिहार राज्य हस्तकरघा निगम के अध्यक्ष मो. नकीब अहमद भी मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें