मुख्य समाचार

कृषि,शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त होंगे आईटी परामर्शी 

पटना । कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में आईटी परामर्शी नियुक्त किए जाएंगे। इन विभागों की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इनसे करोड़ों लाभार्थी जुड़े हुए हैं। ऐसे में सरकार का लक्ष्य इन विभागों का पूर्ण कंप्यूटरीकरण कर पारदर्शी तरीके से सभी लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना है। आईटी परामर्शी कंप्यूटरीकरण संबंधित हर काम की समीक्षा कर रिपोर्ट देंगे। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तीनों विभागों के प्रधान सचिव के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार एवं स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन मौजूद थे।        
 


संबंधित खबरें