मुख्य समाचार

एसएलबीसी में बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स को शामिल करने की अपील 

पटना। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने वित्त मंत्री, बिहार एवं केंद्रीय वित्त मंत्री से अनुरोध किया है कि राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) में बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधि को भी रखा जाए। चैंबर अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने बताया कि इससे फायदा यह होगा कि सूबे के उद्यमियों एवं व्यवसायियों को बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आ रही व्यावहारिक परेशानियों की जानकारी समिति को मिल सकेगी। फिलहाल उद्यमियों एवं व्यवसायियों का प्रतिनिधित्व नहीं होने से उनकी बातों एवं समस्याओं से समिति पूरी तरह अवगत नहीं हो पाती है। 

बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की हाल की समीक्षा बैठक में राज्य सरकार द्वारा बैंकों को दिए गए निर्देश का स्वागत किया है। बैंकों को अपने कार्यकलाप में अपेक्षित सुधार लाने एवं ऋण नहीं देनेवाले बैंकों के साथ सरकार के लेन-देन पर रोक लगाने का निर्देश मिला है । 


संबंधित खबरें