मुख्य समाचार

सोनपुर मेले में लगी कृषि प्रदर्शनी

पटना। सोनपुर मेले में कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज जहां लोक संस्कृति विलोपित होती जा रही हैं, वहीं सोनपुर मेला अपनी पौराणिक धरोहर को बनाए रखा है। कृषि विभाग की प्रदर्शनी अपने आप में अनूठी होती है। विभाग हर वर्ष मेला में अपनी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से दर्शाता है। इस वर्ष यहां आधुनिक कृषि तकनीक के माॅडल को प्रदर्शित किया गया है। किसानों के लिए जीरो टिलेज से गेहूं, मक्का व दलहनी फसलों की खेती का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान गोष्ठी 20 नवंबर से 29 नवंबर तक होगी। दूरदर्शन केन्द्र, पटना के सहयोग से 22 नवंबर को क्राॅप सेमिनार होगा। मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त सुनिल कुमार सिंह, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, विधायक डाॅ रामानुज प्रसाद, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय, उद्यान निदेशक अरविन्दर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी व कर्मी एवं किसान उपस्थित थे। 


संबंधित खबरें