मुख्य समाचार

खाद्यान्न का रिकाॅर्ड उत्पादन, कृषि मंत्री ने दी किसानों को बधाई

पटना। खाद्यान्न एवं मक्का के रिकाॅर्ड उत्पादन के लिए कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किसान, कृषि वैज्ञानिक, विभागीय पदाधिकारी एवं कृषि कार्य से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। 
2016-07 में राज्य में खाद्यान्न का उत्पादन 185.61 लाख मीट्रिक टन हुआ है। उत्पादकता 27.77 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जो अब तक का रिकाॅर्ड उत्पादन है। मक्का का कुल उत्पादन 38.46 लाख मीट्रिक टन तथा उत्पादकता 53.35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यह भी एक रिकाॅर्ड है। आंकड़ा योजना एवं विकास विभाग के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय ने जारी किया है। 
डाॅ प्रेम ने कहा कि केंद्र सरकार का 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का  लक्ष्य है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कृषि विभाग पूरी तत्परता के साथ इस दिशा में कार्य कर रहा है। शीघ्र ही बिहार के किसानों के सहयोग से इस रिकाॅर्ड को भी तोड़ेेंगे। 


संबंधित खबरें