मुख्य समाचार

पंजाब के सीएम ने की शुकराना समारोह की तैयारियों की प्रशंसा

पटना। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 22 दिसंबर (शुक्रवार) को 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की। कैप्टन अमरिंदर 350 वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह में शिरकत करने पटना आए हैैं। उन्होंने समारोह की भव्य तैयारी के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री नीतीश ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
इस मौके पर पंजाब के विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी,पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लो,पंजाब सीएम के सलाहकार बीआइएस चाहल, पंजाब के उद्योग निदेशक डीपीएस खरबंदा व मुख्यमंत्री के नाती श्रीनिर्वाण के अलावा बिहार के पूर्व मुख्य सचिव जीएस कंग समेत बिहार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें