मुख्य समाचार

रिलायंस कम्युनिकेशंस के मोबाइल कारोबार को खरीदेगी जियो

नई दिल्ली/एजेंसी। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर कॉम) के स्पेक्ट्रम, मोबाइल टावर व आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क समेत अन्य मोबाइल कारोबार को खरीदने का सौदा किया है।
इस सौदे को मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी आर कॉम के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। आर कॉम लगभग 45,000 करोड़ रुपये के भारी बोझ से दबी है और लंबे समय से इसे चुकाने के प्रयास में जुटी है।
रिलायंस जियो ने एक बयान में इस सौदे की जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि उसने इस बारे में एक निश्चित समझाौता किया है। जियो के बयान में कहा गया है कि जियो या उसकी नामित इकाइयां इस सौदे के तहत आरकॉम व उसकी संबद्ध इकाइयों से चार श्रेणियों टावर, आॅप्टिक्ल फाइबर केबल नेटवर्क, स्पेक्ट्रम व मीडिया कनवर्जेंस खरीदेगी।
जियो का कहना है उक्त आस्तियां महत्व की हैं और इससे जियो द्वारा वायरलेस व फाइबर टु होम तथा उद्यम सेवाओं के बड़े पैमाने पर शुरुआत में मदद मिलेगी।
इस सौदे के बारे में सरकार व नियामकीय प्राधिकारों से मंजूरी ली जानी है। जियो का कहना है कि आरकॉम के अधिग्रहण की प्रक्रिया उद्योग जगत के विशेषज्ञों के एक स्वतंत्र समूह की निगरानी में हुआ और दो दौर की निविदा प्रक्रिया में जियो सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है।
अनिल अंबानी ने कहा था कि इस पुनरुद्धार योजना को उस चीनी बैंक का समर्थन भी है, जिसने कंपनी को 1.8 अरब डाॅलर का कर्ज चुकाने में असफलता के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में घसीटा था।
 


संबंधित खबरें