मुख्य समाचार

6 आईएएस व 23 आईपीएस का तबादला

 पटना । 2017  के विदा होते-होते राज्य सरकार ने 6 आईएएस व 23 आईपीएस अफसरों का तबादला किया  है। गया के डीएम कुमार रवि पटना के डीएम बनाए गए हैं, पटना के डीएम संजय अग्रवाल को प्रोन्नति देते हुए परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।

जीएसटी की अपर आयुक्त डाॅ प्रतिमा एस कुमार वर्मा को वाणिज्य-कर आयुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह अपर मिशन निदेशक, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। 
पटना नगर निगम के आयुक्त अभिषेक सिंह को गया का डीएम बनाया गया है। पर्यटन विभाग के विशेष सचिव केशव रंजन प्रसाद को पटना नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव पंकज कुमार पाल को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। सुपौल,जमुई, बेतिया के एसपी व गया के सिटी एसपी भी बदले गए हैं। 


संबंधित खबरें