मुख्य समाचार

सीएम एवं डिप्टी सीएम ने दी नववर्ष की बधाई

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नववर्ष 2018 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नया साल समस्त जनता के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नववर्ष पर बिहारवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मोदी पहली जनवरी को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 1 बजे तक अपने सरकारी आवास 1, पोलो रोड में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिल कर नववर्ष की बधाई का अदान-प्रदान करेंगे।
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने अन्नदाता किसान को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कृषि  वैज्ञानिक, विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारियों को भी नये साल की बधाई दी है। 


संबंधित खबरें