पटना / जम्मू । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में पहला मुफ्ती मोहम्मद सईद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने दिया। राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए नीतीश कुमार को यह सम्मान मिला है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी मौजूद थे। मुफ्ती मोहम्मद सईद मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन भी किया गया, जिसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लाॅर्ड मेघनाथ देसाई ने संबोधित किया।
रविवार को बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा ने समाज सुधार कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशीर्वाद दिया था।