मुख्य समाचार

बीज में आत्मनिर्भरता के लिए बनेगा बीज ग्राम 

पटना । बिहार को बीज में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वांकाक्षी योजनाओं का कार्यान्वयन हो रहा है। 2017-18 में राज्य में सब मिशन आॅन सीड एंड प्लांटिंग मेटेरियल योजना के अंतर्गत बीज ग्राम योजना के लिए राशि आवंटित हो चुकी है। प्रमाणित बीज उत्पादन योजना के लिए 3557.56 लाख रुपये जिसमें केंद्रांश 2460.56 तथा राज्यांश 1097 लाख रुपये शामिल है। योजना पर तत्काल व्यय के लिए 1812.38 लाख राशि आवंटित कर दी गई है। 
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60: 40 के अनुपात में है। हर बीज ग्राम के लिए अधिकतम 100 किसानों का चयन किया गया है। योजना के अंतर्गत रबी फसल में गेहूं, दलहन फसल में चना, मसूर व मटर तथा तिलहन फसल में राई व सरसों के बीज ग्राम स्थापित करने की योजना स्वीकृत की गई है। योजना का कार्यान्वयन सभी जिलों में किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अन्नदाता किसान को जहां एक एकड़ के लिए गेहूं के आधार-प्रमाणित बीज पर अधिकतम 50 फीसदी अनुदान दिया जाता है,वहीं दलहन एवं तिलहन फसलों पर 60 फीसदी अनुदान देय है। 
 


संबंधित खबरें