पटना । पटना जिला के आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। डीएम ने शीत लहर के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। नौवीं एवं उससे आगे की कक्षाओं में पढ़ाई सुबह 9ः30 बजे से होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारियों को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले आठवीं कक्षा तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद किए गए थे।