मुख्य समाचार

गेहूं का हो सकता है रिकाॅर्ड उत्पादन

 पटना। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो बिहार में इस वर्ष गेहूं के रिकाॅर्ड उत्पादन की संभावना है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए उपयुक्त है। 1 से 18 जनवरी के बीच अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कम रहने के कारण गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। आर्द्रता भी अधिक होने के कारण मिट्टी में नमी की मात्रा बरकार है। इस कारण पौधों को आवश्यक पोषक  समुचित मात्रा में उपलब्ध होता रहा है। फसल पर कीट का प्रकोप भी नहीं देखा गया है। कृषि पदाधिकारियों को मौसम एवं फसल की स्थिति पर निगरानी का निर्देश दिया गया है।  
 


संबंधित खबरें