पटना। पटना के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद जाएंगे। प्रशिक्षण अवधि 12 फरवरी से 9 मार्च तक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी,हैदराबाद प्रशिक्षण पर जाने वालों में सहरसा के डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी, पटना के एसएसपी मनु महाराज, पटना के रेल एसपी जीतेंद्र मिश्रा, विजिलेंस एसपी पटना शिव कुमार झा एवं जमालपुर के रेल एसपी शंकर झा हैं। सहरसा के डीआईजी जहां 2004 बैच के हैं, वहीं अन्य अधिकारी 2005 बैच के हैं।