पटना । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की कमान अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे संजय कुमार को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन अब पूरी तरह शिक्षा विभाग का काम देखेंगे। आरके महाजन के पास स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली के विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। गुजरात कैडर से अंतःसंवर्गीय प्रतिनियुक्ति पर बिहार आए डाॅ रंजीत कुमार सिंह सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं ।
इन्हें मिली प्रोन्नति : 2008 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिवर दयाल सिंह तथा 2009 बैच के साकेत कुमार, रमण कुमार, एम रामचंद्रुडु एवं सीमा त्रिपाठी को अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है।