पटना । मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की सेवा विस्तार संबंधित अधिसूचना गुरुवार को राज्य सरकार ने जारी कर दी। मुख्य सचिव को तीन माह (एक मार्च 2018 से 31 मई 2018) का सेवा विस्तार मिला है। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 9 फरवरी को ही सहमति दे दी थी। 1981 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
इधर, श्रम संसाधन विभाग की अपर सचिव डाॅ आशिमा जैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। डाॅ जैन को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का आप्त सचिव बनाया गया है।