पटना । बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने 25 फरवरी से बस किराया 20 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, मोबिल एवं अन्य वाहन सामान की कीमत में वृद्धि के साथ राज्य सरकार का टैक्स व परमिट शुल्क भी काफी बढ़ गया है। किराया बढ़ाने संबंधित सूचना राज्य सरकार, परिवहन विभाग, प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीएम को भी दी गई है।