पटना । 1984 बैच के आईपीएस ऑफिसर केएस द्विवेदी बिहार के नए डीजीपी होंगे। वह पीके ठाकुर की जगह लेंगे, जो 28 फरवरी को रिटायर्ड हो रहे हैं। फिलहाल द्विवेदी डीजी ट्रेनिंग के साथ केंद्रीय चयन पर्षद (आरक्षी भर्ती) के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में हैं। इनका कार्यकाल 31 जनवरी 2019 तक होगा।
डीजी रवींद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए महानिदेशक सह महासमादेष्टा होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं बनाया गया है। वे महानिदेशक सह नागरिक सुरक्षा आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
अपने कार्यों के अतिरिक्त सुनील कुमार डीजी प्रशिक्षण व एडीजी जीतेंद्र कुमार केंद्रीय चयन पर्षद (आरक्षी भर्ती) के अध्यक्ष के प्रभार में होंगे।