पटना । बिहार से राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना सोमवार ( 5 मार्च) को जारी हो गई। चुनाव 23 मार्च को होगा। 12 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन करेंगे एवं स्क्रूटनी 13 मार्च को होगी। 15 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गयी है। राज्य सभा चुनाव के लिए विधान सभा के सचिव राम श्रेष्ठ राय निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गये हैं।
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद व धर्मेंद्र प्रधान, जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह, अनिल कुमार सहनी व महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र एवं बागी नेता अली अनवर का टर्म 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है। राज्य सभा चुनाव में एक सीट पर जीत के लिए 35 एमएलए का वोट चाहिए।