पटना । अंतरराष्ट्रीय एग्रीटेक बिहार का आयोजन गांधी मैदान में 9 से 11 मार्च, 2018 तक होगा। कृषि विभाग व पीएचडीसीसीआई के सहयोग से कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इसमें जापान, नीदरलैंड, इजराइल, इटली व अमेरिका तथा भारतीय कंपनियां शिरकत करेंगी।
प्रदर्शनी कृषि, उद्यान, डेयरी, मत्स्य, पशुपालन एवं खाद्य तकनीक पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय एग्रीटेक का आयोजन बिहार में पहली बार हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार सहयोगी राज्य के रूप में भाग ले रही है। उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार भी मौजूद रहेंगे।