मुख्य समाचार

उपचुनाव : भभुआ सीट भाजपा, जहानाबाद व अररिया सीट राजद को मिली

 पटना । बिहार की अररिया लोकसभा व भभुआ तथा जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन सीटों पर 11 मार्च को मतदान हुआ था।
अररिया लोकसभा : राजद के सरफराज आलम ने करीब 60 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को हराया। 
भभुआ विधानसभा :  भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने 15 हजार से अधिक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी शंभु पटेल को पराजित किया।
जहानाबाद विधानसभा : राजद के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने जदयू उम्मीदवार अभिराम शर्मा को करीब 35 हजार वोट से हराया। 

अररिया से राजद सांसद मोहम्मद तसलीमुद्दीन, भभुआ से भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय व  जहानाबाद से राजद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था ।
 


संबंधित खबरें