पटना । विधानसभा की भभुआ सीट पर भाजपा तथा अररिया लोकसभा व जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवारों की जीत पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान करता हूं। उपचुनाव में जिसकी जो सीट थी, वह उसके पास रह गई यानी यथास्थिति बरकरार रही। आमतौर पर उपचुनाव स्थानीय मुद्दे और नेतृत्व के द्वारा लड़ा जाता है। अगर किसी नेता का कमाल होता, तो फिर भभुआ सीट पर भी पार्टी या गठबंधन की जीत होती।