मुख्य समाचार

राज्यसभा की छह सीट के लिए सभी निर्विरोध निर्वाचित

पटना । बिहार से राज्यसभा की छह सीट के लिए सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जदयू से डाॅ महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र व वशिष्ठ नारायण सिंह, राजद से मनोज झा और अशफाक करीम एवं कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह निर्वाचित हुए। विधानसभा सचिव राम श्रेष्ठ राय ने प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट दिया। 
डाॅ महेंद्र प्रसाद सातवीं बार, रविशंकर प्रसाद चौथी बार व वशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने हैं। जहानाबाद के घोसी के रहने वाले डाॅ महेंद्र प्रसाद अरिस्टो फार्मा व मैप्रा लेबोरेटरीज के मालिक हैं।


संबंधित खबरें