पटना । पटना एयरपोर्ट को स्टॉकहोम (स्वीडन) में 20-22 मार्च तक होने वाले वर्ल्ड एयरपोर्ट टर्मिनल काॅन्फ्रेंस में शामिल होने का अवसर मिला है। एयरपोर्ट के निदेशक राजेंद्र सिंह लहौरी ने बताया कि पटना एयरपोर्ट में काम करना काफी चुनौतीपूर्ण है। 1970 के दशक में तैयार इस एयरपोर्ट के पास एक छोटा रनवे 2072 मीटर का है । सिर्फ 4 पार्किंग है। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 38 आगमन और 38 प्रस्थान को कंट्रोल करना एटीसी के लिए चुनौती है। इस आधार पर भेजी गई रिपोर्ट को सम्मेलन के आयोजकों ने सराहा।
ग्लोबल एविएशन विशेषज्ञों के सामने अपना अनुभव शेयर करने के लिए मुझे आमंत्रित किया गया है। मेरे साथ सिविल इंजीनियर एनके चौधरी
भी शामिल होंगे। सम्मेलन में 90 से अधिक देशों से प्रतिनिधि और विमानन उद्योग के सीईओ शामिल होंगे।