मुख्य समाचार

तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह 22 मार्च से

पटना । तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह 22 से 24 मार्च तक होगा। समारोह का उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत मंत्री भी मौजूद रहेंगे। समारोह गांधी मैदान के साथ कृष्ण मेमोरियल हॉल और रवीन्द्र भवन में भी होगा। महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह (1917) के सौ साल होने पर गत एक साल से प्रदेश में चल रहे कार्यक्रमों का समापन बिहार दिवस के मौके पर होगा।


संबंधित खबरें