पटना । बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार निरंतर प्रगति व समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
चैती छठ पर भी राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं ।