मुख्य समाचार

40 हजार वर्गफीट में है कृषि पवेलियन 

पटना । कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बिहार दिवस 2018, गांधी मैदान में कृषि पवेलियन का उद्घाटन किया । प्रदर्शनी लगभग 40 हजार वर्गफीट में है। बिहार दिवस पर आत्मा के माध्यम से जिलों के किसानों को प्रदर्शनी भी दिखाई जा रही है। मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त सुनिल कुमार सिंह, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय समेत पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
प्रदर्शनी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) ताड़ एवं खजूर से नीरा उत्पादन की विधि व उसके उत्पाद, स्ट्राॅबेरी की खेती, मखाना व मछली उत्पादन की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। इसी तरह डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) सौर ऊर्जा चालित सिंचाई प्रणाली, केले के रेशे से बनने वाले उत्पाद, औषधीय पौधों, गन्ना व शहद उत्पादन की जानकारी दे रहा है।
किसानों के लिए फल, फूल एवं सब्जी की प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन भी हो रहा है। प्रतिभागी किसानों को बिहार कृषि विश्वविद्यालय आम का एक-एक पौधारोपण सामग्री निःशुल्क देगा। 
 


संबंधित खबरें